सनातन न्यूज़
- 04-Oct-2024
- By : Reporter
श्री नीलकंठ सेवा संस्था के संस्थापक पंडित नीलकंठ त्रिपाठी महाराज ने भी छत्तीसगढ़ सरकार से गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिए जाने की मांग की है।
धर्म संसद आयोजक एवं श्री नीलकंठ सेवा संस्था के संस्थापक पंडित नीलकंठ त्रिपाठी महाराज ने भी छत्तीसगढ़ सरकार से गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिए जाने की मांग की है।
नीलकंठ महाराज ने बताया कि जिस प्रकार से महाराष्ट्र में शिंदे सरकार ने गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया है उसी प्रकार
“महाराष्ट्र जैसे छत्तीसगढ़ सरकार भी छत्तीसगढ़ राज्य में गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया जाए:– नीलकंठ महाराज.”
छत्तीसगढ़ में भी गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया जाना चाहिए।
बता दे की बद्रीनाथ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज जी भारत पदयात्रा कर हर राज्य में गौ ध्वज की स्थापना कर रहे है 7 अक्टूबर को रायपुर में भी शंकराचार्य जी के सानिध्य में गौ ध्वज की स्थापना की जा रही है।