सनातन न्यूज़
- 19-Sep-2024
- By : Reporter
*पूर्व मुख्यमंत्री कभी चादर और फादर में ज्ञान क्यों नही देते केवल सनातन में ही एक लोटा जल चढ़ाने में ज्ञान देंगे*–नीलकंठ
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सनातन में दिए विवादित बयान की शिव जी को एक लोटा जल चढ़ाने से कुछ नही होता ये अंध श्रद्धा है। धर्म संसद आयोजक नीलकंठ त्रिपाठी महाराज ने भूपेश बघेल के दिए गए बयान का कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस की मानसिकता हो गई है सनातन को नीचे गिराने की इसीलिए एक के बाद एक कांग्रेस के नीता इंडिया गठबंधन के नेता जहर उगल रहे है कभी ये लोग चादर चढ़ाने को मोमबत्ती जलाने को अंधभक्ति नही कहेंगे ये स्वयं जाकर चढ़ाते है चादर इसीलिए ये चादर
“सनातन धर्म को राजनीतिक अखाड़ा न बनाए, पूर्व मुख्य मंत्री जी के लिए चादर चढ़ाना पुण्य है एक लोटा जल चढ़ाना अंध विश्वास.”
और फादर के बारे में टिप्पणी करने में डरते है। नीलकंठ महाराज ने कहा कि सनातन में धर्म कर्म और पूजा पाठ दोनों ही हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कर्म हमारे वर्तमान जीवन को निर्धारित करते हैं, जबकि पूजा पाठ हमारे भविष्य के जीवन को आकार देने में मदद करते हैं। कर्म का सिद्धांत कहता है कि हम अपने कर्मों के अनुसार फल प्राप्त करते हैं। नीलकंठ महाराज ने कहा कि धर्म को राजनीतिक अखाड़ा न बनाए।