सनातन न्यूज़
- 19-Jan-2024
- By : Reporter
*श्री नीलकंठ सेवा संस्था की टीम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात आगामी आयोजन को लेकर हुई चर्चा*
श्री नीलकंठ सेवा संस्था के संस्थापक एवं धर्म संसद आयोजक पंडित नीलकंठ त्रिपाठी महाराज रायपुर शहर के उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा जी के साथ छ ग के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात किया। आगामी सनातन के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। बता दे की श्री नीलकंठ सेवा संस्था सनातन धर्म को लेकर जोरो शोरो से कार्य में भिड़ी हुई है। कांग्रेस शासन काल में भी इस संस्था ने सनातनी को एकजुट करने के लिए बहुत से किए है धर्म संसद, संकल्प धर्म सभा से लेकर कई ऐसे आयोजन सनातनियो को अपने सनातन धर्म के लिए जागरूक करने के लिए आयोजन करते आए है। विधानसभा चुनाव में भी श्री नीलकंठ
“सनातन के आयोजन को लेकर कर रहे तैयारी.”
सेवा संस्था की सनातन का वातावरण बनाने में अहम भूमिका रही है।
अब भाजपा की सरकार आई है श्री नीलकंठ सेवा संस्था के संस्थापक पंडित नीलकंठ त्रिपाठी महाराज का कहना है की पूरे प्रदेश में भगवा रंग निर्मित करना है लोकसभा चुनाव के पहले पूरे छत्तीसगढ़ को भगवामय करने का लक्ष्य लेकर श्री नीलकंठ सेवा संस्था कार्य कर रही है। फिलहाल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से भेट करने का यही उद्देश्य है की पूरे प्रदेश को भगवामय करने के लिए सनातनी को एकजुट करना होगा और उसके लिए सनातन धर्म को लेकर आयोजन करते रहना होगा। साथ में उपस्थित साध्वी सौम्या, उज्ज्वल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।